देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजनीतिराजस्थान

भगवा रैली विशाल भण्डारा व रागिन कंपटीशन का आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी. भिवाड़ी के धोली खोली धाम, नन्दीग्राम गोधान भिवाड़ी (राज०) श्री बाबा मोहन राम आदर्श नन्दी गौशाला, नन्दीग्राम, गोधान, भिवाड़ी पर भगवा रैली, विशाल भण्डारा व रागिन कंपटीशन का आयोजन किया गया। बाबा मोहन राम हरिनाथ मंदिर आलमपुर महंत आदित्यनाथ योगी ने बताया कि भगवा रैली का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा हरिनाथ मंदिर भिवाड़ी धोली खोली धाम, नन्दीग्राम गोधान भिवाड़ी तक भगवा रैली निकाली गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि मंत्री जवाहर सिंह बेढम व तिजारा विधायक मंहत बाबा बालकनाथ योगी आलमपुर मोहनराम मंदिर पहुंचे। सभी सम्मानित नागरिक गण द्वारा स्वागत किया गया। उसके बाद धौली खोली परिक्रमा मार्ग पर, सभी देव भक्तों व आदित्यनाथ महाराज द्वारा स्वागत सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया साथ में रागनी कंपटीशन का भी आयोजन किया गया। मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा मोहनराम की धरती को संरक्षण की आवश्यकता है यहा की विकास को बहुत बडी आवश्यक है यहा के विचारों के अनुरूप और यहा के भक्तो के संकल्पों के अनुरूप निश्चित रूप से इस क्षेत्र के विकास के लिए कुछ ना कुछ नया होगा ऎसा मुझे विश्वास है। यूपी मुख्यमंत्री महंत बाबा आदित्यनाथ योगी मेरी सभा करने के लिए आए थे तो उतरे नीचे तो उन्होंने कहा कि जितने भी अत्याचारी अन्नायीयो ने सरकारी जमीन पर कब्जे कर रखे हैं जितने भी दंगाइयों ने गौतस्करी के कार्य कर रखे हैं जो भी गुंडा गर्दी करकर लुट करते हैं जवाहर जी घबराना मत दो बुलडोजर मेरे वहा खाली खड़े हैं उनको भिजवा दुंगा। इस मौके पर महन्त कृष्ण नाथ योगी, महंत समुंदर नाथ योगी, 12 के रमतो के महन्त बाबा कृष्णा नाथ योगी 18 के रमतो के महन्त समुन्दर नाथ योगी आदि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button