उत्तर प्रदेशखेलबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
सांसद खेल महाकुम्भ 3.0 के निमित्त कप्तानगंज विकासखंड के मिनी स्टेडियम बिहरा में हो रहे ब्लॉक स्तरीय खेलों चौथे दिन

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
सांसद खेल महाकुम्भ 3.0 के निमित्त कप्तानगंज विकासखंड के मिनी स्टेडियम बिहरा में हो रहे ब्लॉक स्तरीय खेलों चौथे दिन खो –खो सीनियर बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला KOK कप्तानगंज बनाम BRS एकेडमी गढ़हा गौतम के बीच खेला गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक संयोजक गौरव मणि त्रिपाठी, सुखराम गौड़ ने दोनो टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया इस फाइनल मुकाबले में KOK कप्तानगंज की टीम ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए 7 –1 के अंतर से विजय हासिल किया।
*दौड़ प्रतियोगिता* में कुलदीप सिंह ,सुभाष तिवारी ,सुखराम गौड़ ,गौरव मणि त्रिपाठी एवं रवि तिवारी ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर उत्साह वर्धन किया दौड़ प्रतियोगिता के अंतर्गत
जूनियर बालक वर्ग 3000 मीटर दौड़ के फाइनल प्रतियोगिता में आदित्य यादव ने प्रथम एवं अनुराग वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया , सीनियर बालक वर्ग 300 मीटर दौड़ फाइनल प्रतियोगिता में अवधेश ने प्रथम स्थान एवं मोहित निषाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
जूनियर बालिका वर्ग 3000 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले में संजिनी गुप्ता ने प्रथम स्थान एवं अंशिका सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया , सीनियर बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ फाइनल प्रतियोगिता में रंजना राजभर ने प्रथम स्थान एवं रूबी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जूनियर बालिका वर्ग 200 मीटर के फाइनल मुकाबले में पूर्वी सिंह ने प्रथम स्थान एवं संजू चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ के फाइनल प्रतियोगिता में प्रेमसागर ओझा ने प्रथम स्थान एवं शिवम यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया , सीनियर बालक वर्ग 400 दौड़ के फाइनल मुकाबले में अमन सिंह ने प्रथम स्थान एवं मो० इरशाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
जूनियर बालिका 400 मीटर दौड़ के फाइनल प्रतियोगिता में पूर्वी सिंह ने प्रथम स्थान एवं दिव्या ओझा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया , सीनियर बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ के फाइनल में अंशु कुमारी ने प्रथम स्थान एवं गौरी ओझा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
*वॉलीबाल* जूनियर बालक वर्ग प्रतियोगिता ओझागंज बनाम बीपीडीएल बिहरा के बीच हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में राम सिंगार ओझा जी ने दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया इस रोमांचक मुकाबले में BPDL बिहारा की टीम ने 24–25 के अंतर से विजय हासिल किया।
बालक वर्ग सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता राघवेंद्र कप्तानगंज एकादश बनाम कृष्णमुरारी यादव भटपुरवा एकादश के बीच खेला गया जिसमें सुभाष तिवारी , राहुल तिवारी एवना रणधीर सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया इस मैच में कृष्णमुरारी यादव भटपुरवा एकादश के कप्तान कृष्ण मुरारी यादव ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया।
राघवेंद्र कप्तानगंज एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तय 5 ओवर में 7 विकेट खोकर 47 रन ही बना पाई लक्ष्य का पीछा करते हुए भटपुरवा की टीम ने तय 7 ओवरों में 3 विकेट खोकर मात्र 43 रन ही बना पाई परिणामस्वरूप कप्तानगंज एकादश ने 4 रन से इस मुकाबले को जीत लिया जिसमे कप्तानगंज की टीम के ओपनर बोलर आशीष मिश्रा ने 2 विकेट और अमन ने 1 विकेट प्राप्त किया ।
उक्त अवसर पर ब्लॉक संयोजक गौरव मणि त्रिपाठी, सुखराम गौड़ रवि तिवारी, रोहित तिवारी ,उमेश यादव, नवनीत त्रिपाठी , राहुल तिवारी ,डॉ० रत्नेश सिंह ,घनश्याम तिवारी ,शिव चरण जायसवाल , सुभाष तिवारी , मो० यूसुफ,परमानंद यादव, रज्जब शाह , प्रेम प्रकाश यादव , मो० जमाल ,कुलदीप सिंह ,विनोद यादव , जितेंद्र यादव, रणधीर सिंह ,राम वृक्ष निषाद ,पंकज सिंह , आदर्श चौधरी ,हरीश सिंह ,संतोष सिंह, हर्ष सिंह , शिव शर्मा , आदर्श चौधरी , यश गुप्ता ,सूरज राजभर , मो० जमाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Subscribe to my channel


