महेंद्रगढ़हरियाणा
सांस्कृतिक अहीरवाल के सदस्यों ने मिठाई बांट खुशी बनाई

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
सांस्कृतिक अहीरवाल संस्था के सदस्यों ने आज सांस्कृतिक अहीरवाल के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सांस्कृतिक अहीरवाल के जिला मीडिया प्रभारी शीशपाल यादव ने बताया कल राजस्थान चुनाव के एक्जिट पोल की चर्चा में क्षेत्र के लिए अहीरवाल शब्द जोड़ना संस्था के लिए बड़ा कदम है। संस्कृत अहिरवार के जिला मीडिया प्रभारी शीशपाल यादव ने बताया कि कल रात राजस्थान चुनाव एग्जिट पोल के विश्लेषण में आज तक के राष्ट्रीय चैनल पर राजस्थान के क्षेत्रवार चर्चा करने पर अहीरवाल क्षेत्र का नाम उल्लेख किया गया इस प्रकार की चर्चाओं में इससे पहले कभी अहीरवाल शब्द का प्रयोग मीडिया में नहीं हुआ था इस सब का करण सांस्कृतिक अहीरवाल संस्था द्वारा पिछले 3 साल से विराटनगर से फरुखनगर और तावडू से श्रीमाधोपुर तक के क्षेत्र को सांस्कृतिक अहीरवाल के रूप में एक इकाई के रूप में स्थापित करने का का लक्ष्य निर्धारित किया था लगातार कार्य करने और लोगों के समर्थन से इस क्षेत्र को अपने पुराने नाम से पुकारना संस्था के लिए बड़ी उपलब्धि है संस्था के प्रमुख लोगों ने आज सत्यव्रत शास्त्री के घर पर उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी और निरंतर सांस्कृतिक अहीरवाल के लिए कार्य में सहयोग का आश्वासन दिया। आज के कार्यक्रम में सांस्कृतिक अहीरवाल के सांवत सिंह गोद ओम प्रकाश यादव प्रधान विजयपाल सांगवान, राकेश सोनी,राजेश शास्त्री प्रदीप सारी सरपंच राजवीर यादव डाक्टर विनोद यादव धर्मवीर यादव
Subscribe to my channel


