ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

कोरोना काल में माता-पिता को खो चुके बच्चों को उपायुक्त मिठाई बांटकर दी दीपावली की शुभकामनाएं

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

   कोरोना काल में माता-पिता को खो चुके बच्चों को उपायुक्त मिठाई बांटकर दी दीपावली की शुभकामनाएं

*पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत जिला प्रशासन इन बच्चों का अभिभावक : उपायुक्त*

               उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खोया है, जिला प्रशासन ऐसे बच्चों के अभिभावक के रूप में कार्य कर रहा है। अगर किसी बच्चे को कोई परेशानी है तो बेझिझक अपनी बात रखें।

             *उपायुक्त आज लघु सचिवालय में उन बच्चों व युवाओं से बातचीत कर रही थी, जिनके अभिभावक की कोरोना काल में असामयिक मौत हो गई थी। उपायुक्त ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाइयां भेंट की। उन्होंने कहा कि आप कभी भी अपने आप को अकेला ना समझें। आपको शिक्षा प्राप्त करने या अन्य किसी कार्य की जरूरत पड़े तो तुरंत उनसे मिलें। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत जिला प्रशासन आपका अभिभावक है।*

                जिला महेंद्रगढ़ के ऐसे तीन युवाओं ने उपायुक्त से मुलाकात की। इनमें सन्नी देव, लक्की व प्रिंस शामिल है। उपायुक्त ने इन सभी से काफी देर तक इनकी पढ़ाई के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि जो सपना आपके मां-बाप ने आपकी कामयाबी के लिए देखा था, वही सपना अब हम अभिभावक होने के नाते आपके लिए देख रहे हैं। आप मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखें, अगर किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो तुरंत उनसे संपर्क करें।

               *गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश अनुसार कोरोना काल में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खोया था उन्हें जिला प्रशासन की ओर से पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत त्योहारों के उत्सव में उनके अभिभावकों के साथ भी शामिल किया जाता है। इसी कड़ी में आज उपायुक्त ने दीपावली के मौके पर इन बच्चों के साथ काफी देर तक समय बिताया। उन्होंने सभी बच्चों से आह्वान किया कि वह लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में रहें।*

        इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव, जिला बाल संरक्षण अधिकारी संतोष कुमारी व लेखाकार प्रेमलता तथा अन्य मौजूद थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button