ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक आयोजित

*हादसा होने पर हम कितने तैयार, एडीसी वैशाली सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा*
कोई भी आपदा कभी बताकर नहीं आती। ऐसे में सभी विभाग संभावित प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं को ध्यान में रखते हुए अपने संसाधनों को अपडेट रखें। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने आज लघु सचिवालय में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत बुलाई विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में कही। किसी भी प्रकार के बड़े हादसे होने पर हम कितने तैयार हैं, इस बारे में इस बैठक में समीक्षा की गई।
*अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की जिम्मेदारी तथा कार्य के संबंध में समय-समय पर अपने मातहत कर्मचारियों को जानकारी देते रहें। साथ ही सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि वे अपने विभाग की भौतिक एवं मानव संसाधनों की सूची उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास सभी तैयारी पहले से ही होंगी तो किसी भी प्रकार की आपदा होने पर कम से कम टाइम में रिस्पांस दे सकेंगे। इसी प्रकार सभी एनजीओ तथा अन्य संगठन की सूची भी हमेशा तैयार रहनी चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी सहायता ली जा सके।*
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि किसी भी तरह के बड़े हादसे होने पर ऑपरेशन क्षेत्र, प्लानिंग तथा लॉजिस्टिक का अधिक रोल रहता है। इन सभी के बारे में अपनी जिम्मेदारी का पहले से ही पता होना चाहिए। साथ ही सभी विभाग अपने-अपने नोडल अधिकारी भी लगाएं। इस संबंध में स्कूल व कॉलेजों में बच्चों को लगातार जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा ही मानसिक तौर पर अलर्ट रहना चाहिए। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़े हादसे होने पर उनसे निपटने के बारे में कार्य योजना भी बताई गई।
*इस बैठक में एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, डीएसपी जितेंद्र कुमार, जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button