थाना निघासन पुलिस द्वारा, 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

* जनपद खीरी दिनांक 30.06.2023*
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 30.06.2023 को थाना निघासन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 450/23 धारा 363/366/506 भादवि में वांछित अभियुक्त मेराज अंसारी पुत्र हजरत अली निवासी ग्राम मदनशाहपुरवा मजरा लखनियापुर थाना निघासन जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त मेराज अंसारी पुत्र हसरत अली उपरोक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
उल्लेखनिय है कि दिनांक 29.06.2023 को वादिनी की तहरीरी सूचना कि वादिनी की विवाहित पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व वादिनी के दामाद को जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना निघासन पर मु0अ0सं0 450/23 धारा 363/366/506 भा0दं0वि0 बनाम अभियुक्त मेराज अंसारी पुत्र हजरत अली निवासी ग्राम मदनशाहपुरवा मजरा लखनियापुर थाना निघासन खीरी पंजीकृत हुआ था।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
मेराज अंसारी पुत्र हजरत अली निवासी ग्राम मदनशाहपुरवा मजरा लखनियापुर थाना निघासन जनपद खीरी
*अभियुक्त मेराज अंसारी पुत्र हजरत अली का आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 738/22 धारा 363/366 भादवि थाना निघासन
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -*
1. उ0नि0 अनिल कुमार राजपूत
2. का0 छीतर सिंह
3. म0का0 मुक्ता त्रिवेदी
Subscribe to my channel


