
ब्यूरो चीफ डॉ राम दयाल भाटी की रिपोर्ट
बिकानेर। गुवाहाटी में खेजड़ी वाले बाबा सेवा समिति की ओर से मच्छ खुआ स्थित आई टी ए सेंटर मे होली उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे राजस्थान के कलाकारों ने धूम मचाई समिति के परमुख रामेश्वर गहलोत ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। राजस्थानी लोक गायक सोनू जोशी ने बाला जी के भजन सुनाए तथा इस उत्सव में राजकुमार जालान, मनोज पारीक, राजकुमार बंसल, अशोक डागा, सुरेश जैन, शांति लाल सिंधी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खेजड़ी वाले बाबा का मेन मंदिर राजस्थान के सुजान गढ़ में है। बहुत ही चमत्कारी मंदिर होने से रामेश्वर जी पर बाला जी की किरपा अपरम पार है।

Subscribe to my channel


