अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
म्यूटेशन के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी ट्रैप, एसीबी ने 5 हजार रुपए के साथ दबोचा

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को सांथलका हल्का पटवारी आशा कुमारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी के पास भिवाड़ी के शाहरौद पटवारी हल्के का अतिरिक्त प्रभार भी था। एसीबी अलवर के डीएसपी शब्बीर खान ने बताया कि आरोपी ने एक परिवादी से भूमि नामांतरण (म्यूटेशन) का कार्य करने के बदले 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा 15 हजार रुपए में तय हुआ। परिवादी की शिकायत पर एसीबी ने प्रारंभिक जांच की, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी पटवारी पहले ही 10 हजार रुपए ले चुकी थी। गुरुवार को दूसरी किस्त के रूप में 5 हजार रुपए लेते ही एसीबी टीम ने उसे ट्रैप कर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

Subscribe to my channel


