खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में भीषण अग्निकांड: ट्रांसफार्मर में हुआ ब्लास्ट ऑयल ने पकड़ी आग, आग से दो फैक्ट्रियों में लगी आग, कई कर्मचारी झुलसे, मचा हड़कंप

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, भिवाड़ी।

भिवाड़ी के यूआईटी औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे औद्योगिक इलाके में हड़कंप मचा दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रामको मेटल में ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हुआ और ऑयल से भरे हुए टैंक ने आग पकड़ ली और उसके बाद टैंकर में अचानक विस्फोट हो गया, जिसके बाद लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। टैंकर से निकला ज्वलनशील ऑयल पास स्थित एल्सओक एलएलपी कंपनी तक फैल गया, जिससे वहां भी आग भड़क उठी। जिससे परिसर में खड़ी कार ने भी आग पकड़ ली ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही दोनों फैक्ट्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलने लगी तो फैक्ट्री में कार्यरत महिला और पुरुष कर्मचारियों को पीछे के दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ कर्मचारियों ने जान बचाने के लिए फैक्ट्री की पिछली दीवार तक फांद दी।

घटना में रामको कंपनी के दो कर्मचारी झुलस गए, जबकि ट्रैक्टर चालक छत्तर सिंह गंभीर रूप से आग की चपेट में आने से घायल हो गया। उसका एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है। इसके अलावा 4 से 5 अन्य लोगों के भी झुलसने की सूचना सामने आई है, हालांकि प्रशासन उनकी पहचान और स्थिति की पुष्टि में जुटा हुआ है।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों तक आग पर काबू पाने का प्रयास करती रहीं। भिवाड़ी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात की निगरानी कर रही है। उल्लेखनीय है कि रामको कंपनी में लोहे की चादरों का निर्माण होता है, जबकि एल्सओक एलएलपी कॉस्मेटिक उत्पाद बनाती है। हादसे के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button