देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पर्यावरण संरक्षण हमारा पहला कर्तव्य

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
04.06.2026
इस भीषण गर्मी मे हर व्यक्ती बहुत परेशान है. राह पर चलते हुए राहगीरों को पेड़ों की छाया तो गर्मियों की छुट्टियों मे बच्चों को प्रकृति की हरियाली का अनुभव लेना है लेकिन अफसोस की जिस तरह से दिन प्रतिदिन पेड़ों को काटा जा रहा है, पर्यावरण को प्रदुषित किया जा रहा है उससे प्राकृतिक सोंदर्य लुप्त होता जा रहा है और बीमारिया बढ़ती जा रही है!
इस गम्भीर समस्या पर कृष्णा चैरिटेबल फाउंडेशन, जयपुर के सदस्यों द्वारा एक विशेष मीटिंग रखी गई जिसमें पर्यावरण को हो रहे नुक़सान और पर्यावरण सरंक्षण के लिए वार्तालाप किया गया.
कृष्णा चैरिटेबल फाउंडेशन, जयपुर द्वारा गत 5 वर्षो से लगातार पर्यावरण सरंक्षण के लिए अलग अलग स्तर पर कार्य किए जा रहे है जिसमें सबसे अहम हिस्सा होता है बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अवगत कराना,ज्यादा से ज्यादा संख्या मे वृक्षारोपण करना और उनकी रक्षा करना.
इस विशेष मीटिंग मे पर्यावरण सरंक्षण के लिए आगामी परियोजना निर्धारित की गई जिसके अनुसार मानसून सीजन मे ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना है. बच्चों के लिए विशेष शिक्षा शिविर का आयोजन जिसमें उन्हें पर्यावरण संरक्षण के बारे मे बताया जाएगा.
इस विशेष आयोजन मे संस्था के समस्त सम्मानीय सदस्यगण श्रीं राजेश वशिष्ठ , श्री गिरधारी लाल शर्मा,रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल डॉक्टर शिखा गर्ग, श्री सुनील माथुर ,एडवोकेट अन्नपूर्णा सोनी, श्रीं लोकेश वशिष्ठ, दीपक सोनी, योगेश सोनी, लोकेश सोनी मौजूद रहे

Subscribe to my channel


