LIVE TVदेशधर्मराज्य

रात्ता में कलश यात्रा के बाद श्री मद् भागवत कथा का आयोजन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट 

 

अटेली मंडी 12/02/2023

गाँव रात्ता में कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्री मद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। गाँव की सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लेकर कर कलश स्थापना की। श्री धाम वृन्दावन से आये कथा प्रवक्ता श्री राजेश शरण जी महाराज के द्वारा भागवत सार का विश्लेषण करते हुए बताया की गीता के अनुसार जीवन मे हर विपत्ति का हल निकाल सकते है ।मनुष्य को अपने जीवन मे सदैव अच्छे कर्म करना चाहिए कर्म के साथ साथ मनुष्य को जीवन मे सादगी एवं व्यावहारिक होना भी जरूरी है । यज्ञाचार्य पंडित हेमंत जोशी ने बताया 10 फरवरी से शुरू हुए सप्तदिवशय् भागवत कथा महोत्सव में 11 /12 को ध्रुव चरित्र 13 को रामकथा एवं कृष्ण जन्म 14 को बाल लीला एवं गिरिराज पूजा 15 को मायरा एवं रुक्मणी विवाह 16 को सुदामा चरित्र एवं सुखदेव विदाई 17 को पूर्ण आहुति होगी। आयोजन कर्ता स्वर्गीय श्री कीर्ति पाल परिवार ने बताया कीं समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम का होना जरूरी है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button