खेलमनोरंजनराज्यशिक्षा

श्री नामदेव समाज के प्रतिभाशाली युवाओं व बच्चों की प्रतियोगिता आयोजित

बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना तथा बच्चों की झिझक को दूर करना है प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य- बाबूलाल वर्मा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट

नारनौल15 जनवरी

श्री नामदेव धर्मशाला रविदास मार्ग नारनौल में समाज के प्रतिभाशाली युवाओं व बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से विवाहित महिलाओं एवम महिला विद्यार्थियो की मेहंदी प्रतियोगिता,ड्रॉइंग एवम पेंटिंग,भाषण,सामान्य ज्ञान व संख्या ज्ञान प्रतियोगिता शामिल रही। मेहंदी, ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन श्रीमती सीमा कश्यप,श्रीमती रेखा कश्यप ने किया।

महिला वर्ग की मेहंदी प्रतियोगिता में श्रीमती कविता पत्नी अमित कश्यप ने प्रथम स्थान व श्रीमती सुमन पत्नी विक्रम सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता के दूसरे वर्ग में पूनम पुत्री मुकेश कुमार ने प्रथम, तथा वंशिका पुत्री मनोज कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी तीन वर्गों में किया गया प्रथम वर्ग में कक्षा प्रथम से पांचवी तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया प्रथम स्थान यक्षिता पुत्री अजय वर्मा तथा द्वितीय स्थान यश कश्यप पुत्र ललित कश्यप का रहा। ड्राइंग एवं पेंटिंग का दूसरा वर्ग कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए था इसमें प्रथम स्थान ममता पुत्री मुकेश कुमार ने तथा द्वितीय स्थान मानव कोकचा पुत्र पवन वर्मा ने प्राप्त किया। तीसरा वर्ग कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए था जिसमें प्रथम स्थान सौरव पुत्र राजकुमार व दूसरा स्थान तनिष्का पुत्री सुरेश कुमार ने प्राप्त किया । भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गायत्री पुत्री राजकुमार तथा द्वितीय स्थान तनीषा पुत्री सुरेश कुमार ने प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में गर्वित पुत्र अमित कश्यप तथा परी पुत्री सतीश वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर नामदेव समाज के संरक्षक सुभाष चंद्र वर्मा ठेकेदार ने कहा कि कहा कि श्री नामदेव समाज समिति व चैरिटेबल ट्रस्ट समाज हित के लिए हमेशा अग्रसर रहते हैं यही कारण है कि आज क्षेत्र में समाज के लोगों की अलग पहचान है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नामदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन बाबूलाल वर्मा ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का आयोजन करना समाज के बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना तथा की बच्चों की झिझक को दूर करना है।समिति एवं ट्रस्ट द्वारा बच्चों के हित में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भविष्य में भी किया जाता रहेगा तथा आज जिन बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया है उन सब को आगामी वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित करवाया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नामदेव सभा के सचिव संजय कुमार वर्मा ने कहा कि सभा द्वारा समय-समय पर बच्चों शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अनेकों प्रतियोगिताएं करवाई जाती रही है । उन्होंने बताया कि हमारे समाज में बच्चों में काफी हुनर है। परंतु सहयोग न मिलने के कारण वह पिछड़ जाते हैं। इसीलिए समाज के बच्चों की समय-समय पर प्रतियोगिताएं करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि समाज के गरीब तबकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए संस्था द्वारा निशुल्क कोचिंग क्लास सभा भवन में लगाई जाती हैं । जिसमें समाज के बुद्धिजीवी अध्यापकों द्वारा बच्चों को जानकारियां दी जाती रही है।

कार्य्रकम में ब्रहम प्रकाश थेपड़ा,पूर्व प्रधान नामदेव समाज समिति सुभाष कश्यप, श्री नामदेव समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव सत्यनारायण वर्मा,सुभाष रोहिल्ला,सतीश कुमार झांकल, श्रीमती राजेश देवी,मुकेश कुमार लखमरा,ठेकेदार रमेश चंद,दयानंद वर्मा,सुभाष कश्यप रिटायर्ड हेडमास्टर, हेमंत पांडला,सुरेंद्र झेडु,सूबेदार रामनिवास,रविंदर रोहिल्ला,रविंदर लखमरा,बृज मोहन गोठरवाल, अजय वर्मा,प्रदीप वर्मा,अमित कश्यप,समिति के प्रधान ओम प्रकाश वर्मा,सचिव संजय कुमार वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे समिति प्रधान ने सभी विजेता एवम प्रतिभागियों को बधाई दी और आगंतुकों का आभार प्रकट किया ।

फोटो नंबर: 01 व 02-३

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागी

कार्यक्रम में उपस्थित समाज के लोग

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button