धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताह प्रथम दिवस अणुव्रत प्रेरणा व अणुव्रत महा संगान दिवस के रूप मे मनाया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल:- 01 अक्टूबर 2026
आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री कुंदनप्रभा जी की प्रेरणा से सहवृति साध्वी श्री विद्युतप्रभा जी व साध्वी श्री किरणयशा के सानिध्य में स्थानीय नवकार माध्यमिक विद्यालय,जसोल प्रागण में प्रातः 8 बजे प्रधानाचार्य श्रीमती किरण कोठारी की अध्यक्षता में अणुव्रत महासंगान व अणुव्रत प्रेरणा दिवस मनाया गया। डूंगरचंद बागरेचा ने अणुव्रत गितिका का संगान व पुरे विद्यालय की और से अणुव्रत महासंगान “संयम मय जीवन हो,,,”का संगान किया गया।
साध्वीवृन्द के प्रेरणा पाथेय के साथ ही अध्यक्ष महावीर सालेचा ने अणुव्रत आचार संहिता का वाचन किया वन्ही निवृतमान अध्यक्ष पारसमल गोलेछा ने विद्यार्थी अणुव्रत संकल्प- पत्र का वाचन व प्रधानाचार्य किरण कोठारी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया, उमेशसिंह राठौड़ ने अणुव्रत की जानकारी दी। साथ ही अणुव्रत संकल्प -पत्र भरवाये गए और 04 अक्टूम्बर को “नशामुक्त परिवार मेराथन 2026” में भाग लेने का निवेदन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक लक्ष्मणसिंह रजोत, विक्रम सिंह राठौड़, मानकचन्द, दिग्विजयसिंह, विशाल सोनी, धापूकंवर, बिथिका बोराई, कोमल शर्मा, रवीना गहलोत, नीतू पाण्डेय, जसोदा राठौड़, संगीता पालीवाल, खुशी गेहलोत, अंजू जांगिड़, आशा, मंजूदेवी, पिंकीदेवी आदि सहकर्मी उपस्थित रहे।
संचालन अणुव्रत मंत्री सफरूखान ने किया।

Subscribe to my channel


