राज्यव्यापार

डकोर, एफपीओ के माध्यम से किसान उत्पादक संगठन को मिला एक करोड़ रुपये का टर्नओवर

जालौन से मोनू शर्मा की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी चाँदनी सिंह के प्रयास से डकोर किसान उत्पादक संगठन यानि एफपीओ के जरिए 307 किसानों की किस्मत चमक रही है। एफपीओ से जुड़े सैकड़ों किसान हुए समृद्ध अभी तक डकोर एफपीओ का एक करोड़ रुपए का टर्नओवर हो चुका है। हरी मटर फली से किसानों को मुनाफा हो रहा है, 307 किसान एफपीओ से जुड़कर हरी मटर फली को बिक्री कर लाभान्वित हो रहे हैं इसके लिए नामी कंपनियों से करार हुआ था। किसानों को एफपीओ के माध्यम से 24 घंटे में भुगतान भी सुनिश्चित किया जा रहा है सफलतापूर्वक एफपीओ कार्य कर रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने की कोशिश में उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार के स्तर से लगातार प्रयास जारी है। बड़ी कंपनियों से संपर्क कर किसानों की इकोनामिक स्थिति को बेहतर करने में जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है।
डकोर मटर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सीईओ कृष्ण कुमार आर्य लगातार किसानों के उत्थान के लिए रुचि के साथ कार्य कर रहे हैं। कृष्ण कुमार आर्य लगातार किसानों के बीच रहकर हरी मटर फली की क्वालिटी को बेहतर कर कंपनियों को आर्डर देते हैं साथ ही 24 घंटे के अंदर किसानों का भुगतान भी सुनिश्चित करा रहे हैं। किसानों को मजदूर के भुगतान के लिए पहले ही कुछ भुगतान सुनिश्चित कर दिया जाता है ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का सामना किसानों को न करना पड़े। कृष्ण कुमार आर्य ने बताया कि डकोर एफपीओ ने अभी तक लगभग 250 से अधिक किसानों द्वारा 400 टन से अधिक हरी मटर फली की बिक्री की जा चुकी है जिसके माध्यम से एक करोड़ रुपए का टर्नओवर कंपनी ने हासिल किया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button