LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

*पार्टी ने विजय सिंह शेखावत पर जताया भरोसा, अभिषेक को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान*

ब्यूरो चीफ डॉ राम दयाल भाटी की रिपोर्ट 

जैसे जैसे चुनावी वर्ष 2023 करीब आ रहा है, सभी राजनीतिक पार्टियों में हलचलें बढ़ गई हैं। राजस्थान में जहां कांग्रेस आपसी खींचतान में उलझी हुई है तो भाजपा महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कटघरे में है, ऐसे में राजस्थान में तीसरे विकल्प के रूप में समाजवादी पार्टी ने अपना शंखनाद कर दिया है। विगत पंद्रह वर्षों से पार्टी के प्रदेश सचिव पद को संभालने वाले बीकानेर के विजय सिंह शेखावत पर पार्टी ने भरोसा जताया है। स्थानीय आनंद निकेतन में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने इस बार राजस्थान में पूरी शक्ति के साथ चुनाव लडने की उद्घोषणा कर दी है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की समाजवादी पार्टी सम्पूर्ण राजस्थान में सघन चुनाव अभियान चलाएगी तथा राजस्थान राज्य को बढ़ती महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार शोषण एवं अन्य गतिविधियों से मुक्त करवाने का प्रयास करेगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव शीशराम यादव ने बताया कि जनता कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों से बहुत परेशान हो गई है और अब तीसरा विकल्प चाहती है, राजस्थान की जनता की भावनाओं को समझते हुए समाजवादी पार्टी ने राजस्थान की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय ले लिया है। लक्ष्मणगढ़ से पार्टी के पूर्व विधायक सूरजभान धानका ने कहा कि जनता हमारे कार्य से अति संतुष्ट है तथा हमारे विधानसभा लक्ष्मणगढ़ के वासियों को किसी भी कार्य के लिए असंतुष्ट नहीं किया इसलिए इस बार लक्ष्मणगढ़ की जनता ने पुनः चुनाव लड़ाने के लिए मुझे आमंत्रित किया है।

इस बात से स्पष्ट है कि जनता तीसरा विकल्प चाहती है। पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने कहा कि यह सच है कि जनता इस बार बदलाव चाहती है जो आगामी 2023 में होने वाले चुनाव के परिणामों में साफ नजर आएगा। राजस्थान में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रचंड बहुमतों से जीतकर आएंगे। हम सिर्फ बढ़ती महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार से मुक्ति और विकास एवं रोजगार की ही बात करेंगे। हमारी पार्टी का मूल उद्देश्य यही है कि गरीबों एवं मध्य वर्ग के मौलिक अधिकार उन्हें मिले तथा गरीबों को स्वरोजगार दिलाया जा सके।

कार्यक्रम के प्रारंभ में समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव की फोटो पर श्रद्धासुमन समर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान की गई।

*अभिषेक बने जिलाध्यक्ष*
पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने जहां एक ओर प्रदेश सचिव विजय सिंह शेखावत के इतने वर्षों के प्रयासों पर भरोसा जताते हुए अपने आगामी चुनावों की घोषणा बीकानेर से की है, वहीं दूसरी ओर विजय सिंह शेखावत के बेटे अभिषेक सिंह शेखावत के जिलाध्यक्ष बनाकर युवा वर्ग के प्रति अपना नजरिया स्पष्ट कर दिया है। एक युवा ही युवा के हितों को समझ सकता है उनके हक और अधिकारों के लिए खुलकर बोल सकता है, इसी उद्देश्य के साथ समाजवादी पार्टी ने युवाओं से एक मार्मिक अपील की है की अपनी जिम्मेदारी को समझे और आगे बढ़कर पार्टी का सहयोग करें। युवाओं की भागीदारी बताते हुए गजेंद्र सिंह राठौड़ एवम अर्जुन सिंह भाटी को जिला सचिव बनाया गया वहीं श्रीमती प्रिया कंवर राठौड़ को जिला महासहिव (महिला) की कमान सौंपी गई। इस अवसर पर प्रदेश महिला अध्यक्ष वंदना यादव, प्रदेश महिला महासचिव श्वेता शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष (युवजन सभा) तेजराज यादव सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button