LIVE TVदेशधर्मराजनीतिराज्य

अभियान चलाकर युवाओ को गौ आधारित खेती के लिए प्रोत्साहित करेगी किसान मोर्चा

ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती

 

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों के लिए हर तरह के उपाय किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में गौ आधारित प्राकृतिक खेती अभियान को चलाकर पूरे प्रदेश में किसानों एवं युवाओं को जागरूक करने का संकल्प लिया है।

गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा को इस अभियान की जिम्मेदारी संयोजक के रूप में सौंपी गई है और जिला मंत्री अवनीश सिंह को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।

अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि भारत में रसायनिक खेती के दुषपरिणामों को देखते हुये ज्यादातर राज्यों में गाय आधारित प्राकृतिक खेती का चलन बढ़ता जा रहा है। प्राकृतिक खेती अपनाने के लिये किसान ट्रेनिंग ले रहे हैं और कम खर्च में गौ आधारित खेती करके हजारों का खर्चा बचा रहे हैं। गौ-आधारित प्राकृतिक खेती में खेत के लिए बाजार से कुछ भी नहीं खरीदना अपितु कृषक के पास उपलब्ध संसाधनों द्वारा देसी गाय आधारित कृषि पर बल देना है। इसलिए इस प्रकार की खेती का नामकरण शून्य लागत प्राकृतिक खेती भी है। कृषको को प्राकृतिक खेती के गुणों, जैसे- कम लागत ज़्यादा मुनाफा, गाँव के युवकों को इस खेती में आगे बढानें, अपने गाँव में बदलाव लाने तथा प्राकृतिक खेती से प्राप्त उत्पादों के विक्रय हेतु कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) को माध्यम बनाने तथा इस पर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य किया जाएगा।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button