किसान संगोष्ठी व कंबल वितरित किए में पहुंचे किसान और महिलाएं

सतीश कुमार ब्यूरो चीफ महेंद्रगढ़ हरियाणा
तीन दिसंबर को शांति कुंज अनाथ आश्रम मोड़ी में एक किसान संगोष्ठी, कंबल वितरण का आयोजित किया गया। जिसमे आसपास के गांवों के तीन सो पचास किसान और महिलाओं ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केंद्र से डॉक्टरों की टीम आई और उन्होंने किसानी को जानकारी दी जिसमे डाक्टर पूनम ने महिलाओं को स्वय रोजगार के लिए प्रेरित किया और बताया कि आप अपने घर के काम के साथ कैसे आमदनी बढ़ा सकते है। कृषि विज्ञान के माध्यम से आप विभिन्न प्रकार की योजनाओं से लाभ उठा सकते हैं। डॉ रमेश कृषि विज्ञान केन्द्र महेंद्रगढ़ से किसान भाइयों को फसल की सही उपजाऊ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसान अपनी फसल को ज्यादा से ज्यादा आर्गेनिक पैदावार करे और सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ उठाकर अपने आमदनी बढ़ा सकते हैं। कीटनाशक से होनी वाली परेशानियां जीव जंतु पर बुरा असर करती है उनकी रोकथाम के लिए कम से कम कीटनाशक प्रयोग करे। आई एच डी सी से आए हुए डॉ अंकुश जी ने बताया कि किसान खेती में जहरीली दवाइयों का प्रयोग करते है, और उस अनाज से विभिन्न प्रकार की बीमारियां मानव व जीव जंतु पर बुरा असर करती हैं। जिससे धीरे धीरे बड़ी बीमारियां बनती है और जीवन खत्म होने के कैगार पर हो जाता है। मुख्य अतिथि श्री विक्रम यादव, श्री प्रदीप और सरपंच प्रतिनिधि रामनिवास मोड़ी ने आए हुए गरीबी वर्ग के 69 लोगो को कंबल वितरित किए। और संस्था को बधाई दी। संस्था के सदस्यों ने आए हुए सभी अतिथियों और किसानों को धन्यवाद दिया। और कहा की भविष्य में समाज के लाभ के लिए हर कदम प्रयास करते रहेंगे।