LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराज्य

*जानिए ताजमहल और लालकिले में पर्यटकों को मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश*

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार

महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुवात के अवसर पर 19 नवंबर से 25 नवंबर 2022 तक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण स्मारकों में सभी पर्यटकों को मुफ्त में प्रवेश मिलेगा। विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान कई स्मारकों पर सांस्कृतिक गतिविधियां और जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही इस सप्ताह के दौरान कई विद्यालयों में बच्चों को चित्रकला प्रतियोगिताओं और ऐतिहासिक इमारतों का भ्रमण कराया जाएगा।

 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक ने आदेश दिया है कि विश्व धरोहर सप्ताह के मौके पर विश्व विरासत स्थलों में शामिल ताजमहल, आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी व अन्य कई पुरातत्व स्मारकों या ऐतिहासिक स्थलों पर आज दिन शनिवार से 25 नवंबर तक प्रवेश शुल्क नहीं लगेगा। उन्होनें बताया कि ताजमहल में मुफ्त प्रवेश है लेकिन ताजमहल के मुख्य मकबरे में जाने पर 200 रुपये का टिकट लेना पड़ेगा।

 

जानिए विश्व धरोहर स्थल क्या है

 

यूनेस्को द्वारा सूचीबद्ध सांस्कृतिक या भौतिक महत्त्व के स्थलों को विश्व धरोहर स्थल के रूप में जाना जाता है। विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत 1972 के संरक्षण के संबंध में कन्वेंशन के अन्तर्गत स्थलों को “उत्कृष्ट सार्वभौमिक मूल्य” के रूप में नामित किया जाता है। भारत में कुल मिलाकर 40 विश्व धरोहर स्थल हैं, जिनमें 32 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और एक मिश्रित स्थल शामिल है। इसमें हाल ही में एक हड़प्पाकालीन शहर धोलावीरा में जोड़ा गया है। यूनेस्को ने 1972 में विश्व विरासत सम्मेलन की शुरुवात की थी।वर्तमान में भारत में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अन्तर्गत 3691 स्मारक शामिल हैं, इनमें से सबसे अधिक 745 स्मारक उत्तर प्रदेश में हैं। इन सभी ऐतिहासिक स्थलों में से 143 स्मारकों पर जाने पर प्रवेश के लिए टिकट लगता है।

 

बता दें कि हर साल विश्व विरासत सप्ताह के दौरान 19 से 25 नवंबर तक सभी स्मारकों पर पर्यटकों को मुफ्त में प्रवेश दिया जाता है।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button