एसडीएम और तहसीलदार की प्रधानों से वार्ता हुई विफल

राणा प्रताप राय
ब्यूरो चीफ
संत कबीर नगर
जनपद संत कबीर नगर के विकासखंड नाथनगर में प्रधान व खंड विकास अधिकारी के बीच तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रधान संघ मुख्य विकास अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगा रहा है। नाथनगर ब्लाक के सभी प्रधानों का आरोप है कि विगत 7माह से मनरेगा व पक्का कार्य करा कर सभी प्रधान दर-दर भटक रहे हैं। लेकिन सीडीओ संत कबीर नगर तथा नाथनगर के खंड विकास अधिकारी द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण बृहस्पतिवार को नाथनगर ब्लाक के प्रधान संघ द्वारा ब्लॉक मुख्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया गया। और प्रधान संघ गेट पर ही धरना पर बैठ गए। जब इसकी जानकारी उप जिला अधिकारी धनघटा डॉक्टर रविंद्र कुमार को हुई ।तो ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर प्रधानों से वार्ता किया। लेकिन प्रधान संघ उप जिला अधिकारी के वार्ता से संतुष्ट नहीं दिखा। और प्रधान संघ नाथनगर के बीडीओ रामानंद वर्मा को हटाने पर अड़े रहे।
ब्लॉक गेट पर तालाबंदी करके अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे प्रधान संघ संतकबीरनगर के
सीडीओ की कार्यप्रणाली पर भी प्रधानों ने सवाल उठाया।
नाथनगर ब्लाक के प्रधानों का कहना है कि जब तक खंड विकास अधिकारी का स्थानांतरण नहीं हो जाता हम लोगों का धरना अनिश्चितकालीन चलता रहेगा।