LIVE TVदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा

सोनभद्र में रवि उत्पादकता गोष्ठी एवं किसान मेला/ कृषि विकास प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ब्यूरो चीफ

राम सुदीन

सोनभद्र

सोनभद्र। राजकीय उद्यान परिसर लोढी़ में शुक्रवार को आत्मा योजना के तहत रवि उत्पादकता गोष्ठी एवं किसान मेला/ कृषि विकास प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सोनभद्र जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल और अपना दल एस के राष्ट्रीय कार्रकारिणी सदस्य दिनेश बियार एवं मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गगंवार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

कृषि मेले में कृषि अधिकारियों के द्वारा किसानों को फसलों के बारे में जानकारी दी गई। उप कृषि निदेशक डी0 के0 गुप्ता ने किसानों को बताया कि रवि की फसल में किसान कितने बीज खाद किस मात्रा में डाल सकते हैं। इस दौरान सोनभद्र जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल ने भी किसानों को जागरूक करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में कई योजनाएं संचालित कर रखी हैं। किसान जिसका लाभ पाने के लिए अपने नजदीकी कृषि केंद्र पर पहुंचकर जानकारी ले सकते हैं। इस दौरान कई योजनाओं की जानकारी भी दी|

अपना दल एस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों के खाते में सीधा पैसा भेजा जा रहा है। ब्लाक प्रमुख ने किसान मेले में आए किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके एच0के0 मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी, सुनील कुमार शर्मा,जिला उद्यान अधिकारी, वैज्ञानिक पी0 के0 सिंह ,समाजसेवी अमरनाथ सिंह,पारस पाण्डेय,केशव बियार सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button