LIVE TVदेशराजनीतिराज्य

*प्राकृतिक खेती करने वालों की मदद करेगी सरकार: श्री चौधरी*

*भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक संपन्न* *किसान मोर्चा की पत्रकार वार्ता हुई संपन्न

 

ब्यूरो चीफ विकास अन्नोटिया

गुना। प्राकृतिक खेती से अधिक से अधिक किसानों को जोड़कर प्रदेश में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की मदद भाजपा सरकार करेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्यप्रदेश में खेती को लाभ का धंधा बनाकर किसानों के जीवनस्तर को ऊपर उठाने के लिए तत्पर हैं, हर खेत को पानी मिले इसके लिए भाजपा सरकार प्रयासरत है। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने रविवार को गुना में भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने बैठक पश्चात पत्रकार वार्ता ली जिसमें उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्न्दाता हैं। भूमि सुपोषण अभियान के तहत उन्हें प्राकृतिक खेती से जोड़कर जमीन की उर्वरक क्षमता को भी बढ़ाएंगे। पहले की सरकारें सिर्फ नारे लगाती रहीं, गरीबों-किसानों के लिए कोई काम नहीं किया। हमारी केंद्र और राज्य सरकारों ने उनके लिए आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास, हर घर शौचालय, उज्जवला, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं बनाई और लागू की। किसान मोर्चा संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाए और अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाए। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा जिला गुना की आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला बैठक रविवार को केंट स्थित काके सरदार के फार्म हाउस पर संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ अतिथियों द्वारा शुरू की गई। जिसमें किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुर्जर, प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रयागराज रघुवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, गुना विधायक गोपीलाल जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दोय हरि सिंह यादव, राजेंद्र सिंह सलूजा, पूर्व विधायक पन्नालाल शाक्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक अहिरवार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध मीना, महेंद्र सिंह किरार, सरवन धाकड़, देवेंद्र रघुवंशी, संजीव विजयवर्गीय, राजू यादव, देवेंद्र धाकड़, भवेंद्र सिंह बना, भोला रघुवंशी, काके सरदार मंचासीन रहे। बैठक में मंचासीन अतिथियों द्वारा केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं की चर्चा की। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button