LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

धनघटा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में एक युवती का शव छत से लटकता मिला

राणा प्रताप राय
ब्यूरो चीफ
संतकबीरनगर
जनपद संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के पौली चौकी अंतर्गत बछईपुर गांव में एक युवती का शव छत से लटकता मिला। जिसके बाद धनघटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। थाना क्षेत्र बछईपुर गांव निवासी रीता पुत्री रघुनाथ उम्र 20 वर्ष की लाश दोपहर 1 बजे घर के अंदर छत से लटकता मिला। घटना के समय रघुनाथ का पुरा परिवार खेत में काम करने गया था।जब मृतका की मां घर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। रीता की मां आवाज देकर हार गई।जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने शोर मचाया। इसके बाद दरवाजा किसी तरह खोला गया। तो रीता का शव छत की कुंडी से लटकता मिला। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया। धनघटा थाना प्रभारी केडी सिंह मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी केडी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की असली वजह जान मिलेगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button