उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने घर पर फहराया तिरंगा
तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर दिया राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश, लोगों से अभियान में सहभागी बनने की अपील

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ, भारत के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर डॉ. नवीन सिंह ने अपने आवास की छत पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अभियान के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को स्मरण करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का भी अवसर है।
उन्होंने जनसामान्य से अपील की कि “आप भी हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनें, अपने घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं, उसके साथ सेल्फी लें और पूरे गर्व के साथ सोशल मीडिया पर साझा करें।”
प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि जब देश का प्रत्येक नागरिक तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र की एकता-अखंडता के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा, तभी हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य सार्थक रूप से पूरा होगा। उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Subscribe to my channel


