उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
भव्य तिरंगा यात्रा के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

बस्ती 15अगस्त।
*भव्य तिरंगा यात्रा के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस*
आज स्वामी दयानंद विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस भव्य रूप से मनाया गया जिसका शुभारंभ तिरंगा यात्रा से हुआ इसमें सभी बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वन्दे मातरम् बोलते हुए आम जनमानस को देशभक्ति की प्रेरणा दे रहे थे। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाज़ार बस्ती और शशांक शेखर राय थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बच्चों ने अनेक प्रेरणादायक, और शिक्षाप्रद गीत कहानी और भाषण प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर शिक्षकों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय ने बताया कि आज देश आजादी का 80वां महोत्सव पूरे देश में अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन हमें स्वामी दयानंद, महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्र शेखर आजाद समेत सैकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है । ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि आज देश तरक्की के नित नये आयाम बना रहा है। हम विज्ञान, शिक्षा, कृषि, साहित्य, खेल, टेक्नोलाॅजी आदि क्षेत्रों में विश्व स्तर पर उपलब्धियां हासिल कर रहे है । यह भी सच है कि आजादी मिलने के इतने बरसों बाद भी आज भारत अपराध, भ्रष्टाचार, हिंसा, नक्सलवाद आतंकवाद, गरीबी, बेरोजगारी, जैसी समस्याओं से लड़ रहा है। इसलिए हम सभी को मिलकर एक होकर इन समस्याओं को खत्म करनें का संकल्प लेना चाहिए जिससे “एक भारत श्रेष्ठ भारत “का सपना साकार हो सके । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अदित्यनारायन गिरि ने कहा कि आज हमें पावन तिरंगे के नीचे एकजुट होकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए देश की एकता, अखण्डता, अक्षुण्ता को बनायें रखनें के लिए प्रयासरत रहना चाहिए । हमें अपने देश पर किसी भी प्रकार के आक्रमण, अपमान, व संक्रमण का अपनी शक्ति के अनुसार सामना करना चाहिए और अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सदैव देशभक्ति से परिपूर्ण और ईमानदार रहने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर अपने विचार देते हुए दिनेश मौर्य, देवव्रत आर्य अरविंद श्रीवास्तव, अनूप कुमार त्रिपाठी आदि ने बताया कि आज के युवा पीढ़ी का परिचय उनके गौरवशाली इतिहास से अवश्य कराया जाना चाहिए जिससे हमारे युवाओं में देश के प्रति निष्ठा, समर्पण, शौर्यता, देशभक्ति का भाव समाहित हो सके। अंत में गरुण ध्वज पाण्डेय प्रधानाध्यापक ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के शिक्षा में सहयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि इससे ही देश की अखंडता, एकता, भारतीय धरोहर, संस्कृति, सभ्यता, परम्परा सुरक्षित रहेगी । इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य और प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम में राधा देवी,नितीश कुमार, अनीशा मिश्रा, अंशिका पाण्डेय, ज्योति सोनी, गुंजा गुप्ता, स्वपनल, महक मिश्रा, शिवांगी गुप्ता, महिमा, दिव्यांश, दिव्यांशु,सांची, खुशी, साक्षी सोनी, ईशा, नैना, भव्या, अवन्तिका, सौमया,अंशिता,अर्पिता चौरसिया,आन्या, अवन्तिका,रिया अग्रहरि,प्रज्ञा, गुंजन, वन्दना, सोनाक्षी, राधिका, रिया, प्रगति मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।
गरुण ध्वज पाण्डेय

Subscribe to my channel


