उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस ने गरिमामय ढंग से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

 

रिपोर्ट: वरिष्ठ पत्रकार वैद्यराज संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल/व्हाट्सऐप: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 15 अगस्त 2026। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खीरी पुलिस द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग ने कैम्प कार्यालय एवं रिजर्व पुलिस लाइन्स में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

इस अवसर पर एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता तथा संविधान के प्रति निष्ठावान रहते हुए अपने कर्तव्यों का सत्यनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

अपने संबोधन में एसएसपी ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आमजन की सेवा में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक पुलिसकर्मी को संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ कार्य करते हुए जनता के विश्वास को मजबूत करना चाहिए।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जनपद खीरी पुलिस में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र तथा विभिन्न पदकों से सम्मानित किया गया।

अति उत्कृष्ट सेवा पदक से निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उप निरीक्षक मोईनुल हक, उप निरीक्षक गुरुचरण दास पाण्डेय, मुख्य आरक्षी होरी लाल तथा आरक्षी संदीप कुमार (आर्मोरर) को सम्मानित किया गया।

सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे तथा उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह को सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट सेवा पदक से मुख्य आरक्षी रामकृष्ण द्विवेदी, मुख्य आरक्षी पूजा देवी (एलआईयू), मुख्य आरक्षी निषांक श्रीवास्तव तथा आरक्षी सुनील कुमार (ड्राइवर) को सम्मानित किया गया। वहीं मुख्य आरक्षी विनय वर्मा को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

उप निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार वर्मा को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा रजत पदक प्रदान किया गया।

इसके अलावा पीआरओ पुलिस अधीक्षक खीरी उप निरीक्षक वालेन्द्र कुमार मिश्र, प्रभारी मीडिया/सोशल मीडिया सेल निरीक्षक महेश चन्द्र एवं टीम, प्रभारी आईजीआरएस सेल उप निरीक्षक ज्ञानेंद्र शर्मा एवं टीम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर राजेश कुमार सिंह एवं टीम, निरीक्षक राजेश सिंह प्रभारी मॉनिटरिंग सेल एवं टीम तथा उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव प्रभारी स्वाट टीम सहित स्वाट/सर्विलांस टीम को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस लाइन परिसर में हुआ वृक्षारोपण

समारोह के उपरांत एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया। पुलिसकर्मियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय खीरी, जनपद के सभी थानों एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा तथा जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पवन गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अमित राय, क्षेत्राधिकारी यातायात अभिमन्यु त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक खीरी पवन भाटी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button