बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
स्वर्गीय दादा नंदकिशोर वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश केश कला बोर्ड के अध्यक्ष तथा कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त स्वर्गीय दादा नंदकिशोर जी वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्री बलदाऊ जी सेन समाज मंदिर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
कार्यक्रम में भारतीय सेन समाज राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश चौहान, झालावाड़ जिला अध्यक्ष रामगोपाल जी सेन, झालरापाटन अध्यक्ष मनोहर जी सेन, जिला उपाध्यक्ष फूलचंद जी बेनेट, जिला उपाध्यक्ष मोहन जी पूरब गोला, जिला प्रचार मंत्री मुकेश जी आरएसईबी रायपुर, जिला मीडिया प्रभारी विनोद सेन, तहसील अध्यक्ष नितेश जी परमार, तहसील संगठन मंत्री शिव जी जंवाई, तहसील प्रचार मंत्री चंद्रेश जी सेन, विनोद जी सेन जंवाईपाटन, मनोज जी सेन, पप्पू जी सुनेल सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समाजबंधुओं ने स्वर्गीय दादा नंदकिशोर जी वर्मा के सामाजिक जीवन, समाज के उत्थान में उनके योगदान तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि दादा नंदकिशोर जी वर्मा ने समाज को संगठित करने और समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य किया, जिसे समाज सदैव स्मरण करता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी समाजबंधुओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय दादा नंदकिशोर जी वर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
Subscribe to my channel


