उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रहित, एकता और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लेने का आह्वान

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रो. डॉ. नवीन सिंह, निदेशक—आस्था आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर हॉलिस्टिक ट्रीटमेंट एंड ट्रेनिंग सेंटर, कटेश्वर पार्क, बस्ती ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का पर्व नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का अवसर है। प्रत्येक नागरिक को अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि “एक देश, एक सपना, एक संकल्प—विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत” के लक्ष्य को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर आगे बढ़ना होगा। स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला होते हैं। इसलिए योग, आयुर्वेद, एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक जीवनशैली के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

उन्होंने देशवासियों से तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकसित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

इस अवसर पर “जय हिन्द! वंदे मातरम्!” के उद्घोष के साथ देश की एकता, अखंडता, शांति, समृद्धि एवं प्रगति की कामना की गई।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button