उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
कर्मा देवी शैक्षणिक समूह में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
काकोरी एक्ट, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां ।

अभिषेक पाण्डेय बस्ती
15 अगस्त 2026
बस्ती, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कर्मा देवी शैक्षणिक समूह में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया, समारोह में समूह के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में ओमनी स्कूल के विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा ओमनी जूनियर्स की नृत्य प्रस्तुति, विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत काकोरी एक्ट विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, काकोरी एक्ट के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के साहस और बलिदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। अरबी योगा की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में स्वास्थ्य, अनुशासन और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया।
इसके अलावा ओमनी विद्यार्थियों की गायन प्रस्तुति, डीएमएस के विद्यार्थियों का संबोधन, फार्मेसी विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक, पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों की गायन प्रस्तुति तथा नर्सिंग विद्यार्थियों की नृत्य प्रस्तुति ने समारोह को विविधता और उत्साह से भर दिया।
इस अवसर पर चेयरमैन (सेवानिवृत्त आईएएस) ओम नारायण सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
वहीं मैनेजर नीता सिंह ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता के महत्व और नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान पूरा कैंपस राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन और गौरव की भावना से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Subscribe to my channel


