ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा
ओपन एयर क्लास में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

ओशी फाउंडेशन की ओर से झुँगी झोपड़िया क्षेत्र में संचालित ओपन एयर क्लास में बाल दिवस उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 120 बच्चों ने भाग लिया, जो झुग्गी बस्तियों में रहने वाले हैं।
बच्चों के लिए दौड़, टीम गेम्स, पजल गतिविधियाँ, रिंग गेम, बैलून गेम सहित अनेक रोचक और शारीरिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए और सभी बच्चों को मिठाई वितरित की गई।
बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ खेलों में भाग लिया और पूरे कार्यक्रम में खुशियाँ झलकती रहीं।
इस अवसर पर संस्था की ओर से विवेक शर्मा, गिरिराज गुप्ता, केशव, शंकर, प्रदीप और मोना उपस्थित रहे।
ओशी फाउंडेशन द्वारा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्लम क्षेत्रों के बच्चों में शिक्षा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता बढ़ाने का प्रयास निरंतर जारी है।

Subscribe to my channel


