उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
बस्ती में ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 13 नवम्बर 2025 –
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बस्ती में आज राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण देशभक्ति और उत्साह के माहौल से गूंज उठा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि माननीय श्री अंकुर वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रप्रेम और मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। हमें अपने देश के महान महापुरुषों से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।”
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने वंदे मातरम का सामूहिक गायन कर सभी का मन मोह लिया। मंच संचालन के साथ-साथ छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियाँ भी दीं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अपर्णा भारद्वाज ने सभी अतिथियों, शिक्षिकाओं और छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
— संजय सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, बस्ती

Subscribe to my channel


