उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

उद्योग बंधु एवं वाणिज्य बंधु की बैठक में उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं पर डीएम ने दिए समाधान के निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 24 अगस्त 2026। जिलाधिकारी श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु एवं वाणिज्य बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न उद्यमियों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा।

बैठक में मेडिकल वेस्ट से प्रदूषण, लो-वोल्टेज की समस्या तथा बभनान मार्केट से जुड़ी विभिन्न समस्याओं सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि व्यापारिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने में किसी प्रकार की बाधा न आए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों एवं व्यापारियों का सकुशल कांवड़ यात्रा संपन्न कराने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन, उपायुक्त राज्य कर उपेन्द्र यादव, जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशाषी अभियंता सिंचाई, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विभिन्न व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों की ओर से जगदीश अग्रहरि, सूर्य कुमार शुक्ला, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक सिंह, अनूप तिवारी सहित जिले के प्रमुख उद्यमी एवं व्यापारी प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए।

वाणिज्य बंधु की बैठक का संचालन उपायुक्त राज्य कर उपेन्द्र यादव तथा उद्योग बंधु की बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन ने किया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button