उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
गांव में गंदगी का अंबार, दबंग सफाई कर्मी के रवैये से ग्रामीण त्रस्त

संवाददाता रोहित चौहान
बस्ती। सल्टौआ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सल्टौआ में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे बदबू और सड़ांध फैल रहा है। स्थिति इतनी खराब है कि राहगीरों का चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में तैनात सफाई कर्मी सफाई कार्य नहीं करता और केवल रजिस्टर पर हस्ताक्षर करके चला जाता हैं। गांव के ट्रांसफार्मर के पास जमा गंदगी से मच्छर पनप रहे हैं और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार, सफाई कर्मी खुद को “दबंग” बताते हैं और खुलेआम कहते हैं कि “सरकार से वेतन तो मिल ही रहा है, अधिकारी को हर महीने कुछ पैसा इसी बात का देता हूं कि हमारा वेतन जारी रहे।” इस रवैये से गांव के लोग काफी परेशान हैं। इस मामले की गंभीर जांच कर कार्रवाई की जाए, ताकि गांव की सफाई व्यवस्था सुधर सके और लोगों को राहत मिले।

Subscribe to my channel


