जम्मू कश्मीरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

दिल्ली में BJP नेताओं से की थी बैठकें, अब कर रहे हैं इंकार: सुनील शर्मा ने साधा निशाना CM उमर पर

 ब्यूरो चीफ राजेश कुमार

 

जम्मू-कश्मीर, 10 नवंबर।
नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) प्रमुख उमर अब्दुल्ला और भाजपा नेता सुनील शर्मा के बीच राजनीतिक विवाद सोमवार को और गहराया। यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कुरान की कसम खाकर यह दावा खारिज किया कि उन्होंने 2024 के लिए भाजपा से किसी तरह के गठबंधन की कोशिश की थी।
दरअसल, रविवार को सुनील शर्मा ने उमर अब्दुल्ला को चुनौती दी थी कि यदि उन्होंने भाजपा से गठबंधन की बात नहीं की है, तो वे कुरान की कसम खाकर इसका खंडन करें। इस पर उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्होंने न तो 2024 के लिए और न ही किसी अन्य उद्देश्य से भाजपा से कोई राजनीतिक संपर्क किया है।
सोमवार को सुनील शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि उमर अब्दुल्ला पहले खुद यह स्वीकार कर चुके हैं कि भाजपा नेताओं ने उन्हें एक पद की पेशकश की थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। शर्मा ने दावा किया कि उनके पास कुछ अतिरिक्त वीडियो क्लिप्स हैं, जिनमें उमर अब्दुल्ला ने भाजपा नेताओं से दिल्ली में मुलाकातों का जिक्र किया है और राजनीतिक बातचीत की संभावना पर चर्चा की थी।
सुनील शर्मा ने सवाल उठाया कि उमर अब्दुल्ला ने जब सार्वजनिक रूप से कुरान की कसम खाकर भाजपा से किसी संपर्क से इंकार किया है, तो फिर उनके पुराने बयानों और वीडियो में क्या सच्चाई है? शर्मा के अनुसार, उन वीडियो में उमर ने न केवल भाजपा से पेशकश मिलने की बात स्वीकारी थी, बल्कि भाजपा नेताओं को “मूर्ख” कहकर संबोधित भी किया था, जो अब उनके दावों के विपरीत है।
इसके साथ ही शर्मा ने आगामी बडगाम उपचुनाव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा ने पूरे क्षेत्र में सक्रिय प्रचार किया है और जनता का अच्छा समर्थन मिला है। शर्मा ने यह भी कहा कि उपचुनाव का परिणाम जनता के मतों से तय होगा, और उन्होंने किसी तरह का पूर्वानुमान लगाने से इंकार किया।
Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button