ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी पुलिस जिले में बड़ा तबादला।
17 थानाधिकारी बदले, व्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी से खबर।
भिवाड़ी जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के तहत भिवाड़ी जिले में 17 पुलिस निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है, आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।
सचिन शर्मा को थानाधिकारी भिवाड़ी, दारा सिंह को भिवाड़ी फेज-III, सतीश कुमार को चौपानकी, नाधुलाल को महिला थाना, वीरेंद्र कुमार को खुशखेड़ा, मुकेश कुमार को टपूकड़ा और जयप्रकाश को तिजारा थाने का कार्यभार सौंपा गया है।
इसी प्रकार महेंद्र यादव जैरोली, देवेंद्र प्रसाद शेखपुर अहीर, संजय शर्मा यातायात शाखा प्रभारी, भरतलाल संचित निरीक्षक (RPL), तथा सत्यनारायण गुर्जर को अपराध सहायक कार्यालय भेजा गया है।
एसपी कार्यालय ने सभी अधिकारियों को बिना विलंब के नए पद पर ज्वाइन करने और चल रहे मामलों की सूची सौंपने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस प्रशासन ने इसे व्यवस्था सुदृढ़ करने की नियमित प्रक्रिया बताया है।

Subscribe to my channel


