देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी में तुलसी विवाह महोत्सव की भव्य तैयारियाँ, देवउठनी एकादशी पर होगा आयोजन

संवाददाता दीपक शर्मा
भिवाड़ी।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री बांके बिहारी सेवादल ट्रस्ट, भिवाड़ी द्वारा तुलसी विवाह का भव्य आयोजन 2 नवंबर (देवउठनी एकादशी) को सेक्टर-9 ग्राउंड, भिवाड़ी में किया जा रहा है।
कथा व्यास महाराज श्री शिवम चतुर्वेदी (सोनू पंडित जी) ने बताया कि यह दिव्य उत्सव हर साल की तरह इस बार भी बड़ी धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। तुलसी विवाह आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
ट्रस्ट के सदस्य भिवाड़ी क्षेत्र में घर-घर जाकर पीले चावल और निमंत्रण पत्र वितरित कर लोगों को इस पावन विवाह समारोह में आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। इस अवसर पर 10,000 से 15,000 श्रद्धालुओं के लिए स्वरुजी भोजन प्रसादी की भव्य व्यवस्था की गई है।
भगवान श्री विष्णु (शालिग्राम रूप में) की भव्य बारात निमाई ग्रीन सोसाइटी से लगभग 500 गाड़ियाँ, हाथी, घोड़े, डीजे और सुंदर सुंदर झांकियो के साथ सेक्टर-9 भिवाड़ी ग्राउंड पहुँचेगी, जहाँ बारात का भव्य स्वागत होगा। उसके बाद भजन-कीर्तन के साथ माता तुलसी एवं भगवान श्री विष्णु (शालिग्राम) का विधिवत विवाह संस्कार संपन्न होगा।
भिवाड़ी शहर को धार्मिक रंग में रंग देने वाले इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा जा रहा है।

Subscribe to my channel


