देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

गौ सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही है संस्थान : दवे 

लंपी बीमारी ग्रसित गौ वंश के इलाज हेतु मेडिकल किट वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 

कृष्णा सेवा संस्थान की शाखा कृष्णा खेल संस्थान द्वारा गौ सेवा के नियमित कार्य किए जा रहे है।

खेल संस्थान सह कोषाध्यक्ष हितेश मुनोत ने कहा कि गोपाष्टमी के पावन पर्व से खेल संस्थान के सदस्यों द्वारा संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे, खेल संस्थान अध्यक्ष आनंद मेहता, सरंक्षक अशोक व्यास,कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति सरंक्षक गौतम चौपड़ा,कृष्णा सुंदरकांड समिति सरंक्षक ईश्वरदास वैष्णव द्वारा लम्पी बीमारी ग्रसित गौ वंश के इलाज के लिए मेडिकल किट का शुभारम्भ किया गया जिसमें वरिष्ठ सदस्यों द्वारा खेल संस्थान के युवाओं का सम्मान किया गया।

धर्मेंद्र दवे ने कहा कि यह मेडिकल किट प्रमुख चिकित्सा अधिकारी मदन गिरी से परामर्श लेकर बनाया गया है जिसमें एक गौ वंश का इलाज हो सकता है यह किट गौ शाला में व गौ भक्तो को निशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे।

आनंद मेहता ने कहा कि खेल संस्थान द्वारा दिवाली गिफ्ट के किट बनाए गए थे उसके बाद इस लंपी किट से निस्वार्थ गौ सेवा भी की जा रही है साथ ही आगामी दिनों में संस्थान अन्य सेवाओं में भी सहयोग करेगा।इसमें सभी सदस्यों ने अपना आर्थिक सहयोग किया है।

इस अवसर पर सचिव दिलीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष नितेश निम्बार्क,मिडिया प्रभारी नवनीत भाटीया, मुकेश मेहता, सुजीत जोश, आनंद दवे, इंद्रदास वैष्णव,विजय त्रिवेदी सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button