ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी पुलिस द्वारा ट्रैफिक अवेयरनेस प्रोग्राम का सफल समापन, लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी, 30 अक्टूबर —
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में अक्टूबर माह भर “अवेयरनेस प्रोग्राम ऑन ट्रैफिक” अभियान चलाया गया। भिवाड़ी पुलिस जिले में इस कार्यक्रम की नोडल अधिकारी ट्रैफिक इंचार्ज गिरिजा गोस्वामी को नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत 4 अक्टूबर को मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एक कार्यशाला के आयोजन से हुई, जिसमें क्विज प्रतियोगिता रखी गई और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इसके बाद 9 अक्टूबर को भिवाड़ी मोड़ पर रोड सेफ्टी प्रोग्राम आयोजित किया गया, जहां स्लोगन, बैनर, रिफ्लेक्टर टैप्स आदि के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।
10 अक्टूबर को व्यापारियों के साथ ट्रैफिक नियमों पर विशेष चर्चा की गई, जबकि 14 और 15 अक्टूबर को विभिन्न स्कूलों में ट्रैफिक अवेयरनेस कार्यशालाएं आयोजित की गईं।
16 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक महोदय की अध्यक्षता में यातायात शाखा भिवाड़ी द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गुलाब देकर हेलमेट वितरित किए गए तथा सभी उपस्थित लोगों ने ट्रैफिक नियमों की पालन की शपथ ली। इस अवसर पर एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया और प्रतिभागियों एवं शिक्षकों को उनके विद्यालयों में जाकर सम्मानित किया गया।
22 और 23 अक्टूबर को शहर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, बाजारों और अस्पतालों में जाकर ट्रैफिक अवेयरनेस कार्यक्रम चलाया गया।
आज 30 अक्टूबर को इस महीने भर चले अभियान का समापन एक भव्य यातायात जागरूकता रैली के साथ किया गया। यह रैली भिवाड़ी मोड़ से नीलम चौक, यूआईटी, आलमपुर मंशा चौक होते हुए पुनः भिवाड़ी मोड़ तक निकाली गई।
रैली के दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने स्लोगन, पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स और पंपलेट्स के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। साथ ही, सरकार की कैशलेस स्कीम्स की जानकारी दी गई और सभी प्रतिभागियों को ट्रैफिक नियमों की पालन की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि—
“सड़क सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह स्वयं यातायात नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।”
👉 मुख्य उद्देश्य:
नागरिकों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना
युवाओं और स्कूली बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाना

Subscribe to my channel


