देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
छठ पूजा सेवा समिति भिवाड़ी ने किया घाट की सफाई अभियान

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी, 25 अक्टूबर 2025।
छठ पूजा के पावन पर्व को लेकर भिवाड़ी की छठ पूजा सेवा समिति द्वारा आज सुबह घाट की सफाई अभियान चलाया गया। समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यों ने मिलकर घाट की साफ-सफाई की और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कीं।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, संयोजक अशोक तिवारी, सचिव संजीव सिंह, कोषाध्यक्ष मदन राय, सदस्य राजकुमार, सेक्टर पार्षद किशन लाल नागर, अजय शंकर पांडे, अजय (सेक्टर 6), तोताराम सहित अन्य समिति सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
समिति के सदस्यों ने बताया कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।

Subscribe to my channel


