देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
पूर्व उपराष्ट्रपति व तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे शेखावत की जन्म जयंती पर किया याद
बांठिया बोले शेखावत राजनीति के अजातशत्रु थे, जनता के बीच ‘बाबोसा’ कहलाए

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संह सयोंजक गणपत बांठिया के नेतृत्व में श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट कर सदस्यों ने ने काम के बदले अनाज योजना,अंत्योदय योजना के प्रणेता पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे स्व भैरोें सिंह शेखावत की जन्म जयंती पर उनको याद किया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संह सयोंजक गणपत बांठिया ने कहा कि
राजस्थान के पूर्व सीएम भैरोसिंह शेखावत भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। राजनीति में उनके कई विरोधी थे, लेकिन कोई भी उनका शत्रु नहीं था। शेखावत खुद कहते थे कि वह दोस्त बनाने में विश्वास रखते हैं ना कि दुश्मन बनाने में।राजस्थान के एक ऐसे मुख्यमंत्री जो जनता के बीच बाबोसा कहलाए। उनकी राजनीति के विरोधी भी कायल थे।उन्होंने ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत के साथ जनसंघ के नेता पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के साथ वार्ता करते व उनके भाषणों को सुनने के जन सैलाब उमड़ता था। अकाल के उस भयानक दौर में पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के साथ मिलकर विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर ग्रामीणों से रूबरू हुए थे।उन्होंने ने कहा कि शेखावत आम जन मानस के दुखों को अपना दुख मानकर उनकी सेवा की थी।इस दौरान ट्रस्ट के बाबूलाल भन्साली, अशोक चोपडा,नेमाराम, मोतीलाल चोपडा, संजय सालेचा, शांतिलाल लुकड,
महिपाल सिंह, संजय टेन्ट, कमल,सजय छाजेड़, भैरूलाल सालेचा, ऋषभ तातेड, पुष्पराज सहित अनेको सदस्य मौजूद थे।

Subscribe to my channel


