उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीस्वास्थ्य
सड़क दुर्घटना में घायल अध्यापक राम मिलन मिश्रा का निधन, शिक्षा विभाग में शोक की लहर

रिपोर्ट – स्टेट हेड उत्तर प्रदेश डॉ. संजय कुमार पांडेय (मोबाइल: 7376326175)
लखीमपुर:
करीब एक सप्ताह पहले लखीमपुर-भीरा मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापक राम मिलन मिश्रा का उपचार के दौरान निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार, उन्हें गंभीर अवस्था में लखनऊ के आइकॉन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ बीती रात उन्होंने अंतिम साँस ली।
स्वर्गीय राम मिलन मिश्रा ब्लॉक बिजुआ के पूजा गाँव में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बेसिक शिक्षा विभाग, परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
शिक्षा जगत में उनके योगदान को याद करते हुए सहकर्मियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य धारण करने की प्रार्थना की।


Subscribe to my channel


