देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भारत फाउंडेशन इंदौर में भव्य उत्सव का आयोजन — डॉ. जी.आर. गुप्ता को “स्वामी विवेकानंद नेशनल फाउंडेशन अवार्ड” से सम्मानित किया गया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

आज भारत फाउंडेशन, इंदौर में “स्वामी विवेकानंद नेशनल फाउंडेशन अवार्ड” समारोह बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर देशभर से आए अनेक गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, कलाकारों और उद्योगपतियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, व्यवसाय, संगीत और सामाजिक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 65 प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इन्हीं में से राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से डॉ. जी. आर. गुप्ता को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

डॉ. जी.आर. गुप्ता को यह सम्मान उनके निस्वार्थ सामाजिक कार्यों, गौसेवा, शिक्षा और मानवता की सेवा में अद्वितीय योगदान के लिए दिया गया। वे वर्षों से साधु-संतों की सेवा, उनके स्वास्थ्य की देखभाल और वृंदावन में ओपीडी संचालन जैसे कार्यों में लगे हुए हैं। इसके अलावा वे गौशालाओं में सेवा कार्य, निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग तथा बच्चों में संस्कार विकास हेतु प्रकल्पों का संचालन कर रहे हैं।

डॉ. गुप्ता गायत्री परिवार के सक्रिय सेवक हैं और गायत्री चेतना केंद्र, भिवाड़ी में अपनी सेवाएं निरंतर प्रदान कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में गायत्री परिवार भिवाड़ी ने समाजहित में अनेक कार्य किए हैं — जैसे शानदार यज्ञशाला का निर्माण, पक्षियों के लिए चुग्गा साला, आम जनता के लिए वाटर कूलर प्याऊ, लैट्रिन-बाथरूम की व्यवस्था, और अब एक नई ओपीडी सेवा भी प्रारंभ की जा रही है।

इसके अतिरिक्त, बच्चों के लिए संस्कार शिक्षा, योग प्रशिक्षण और यज्ञ आयोजन नियमित रूप से कराए जा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी गायत्री परिवार ने अब तक 1100 वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाई है।

डॉ. जी.आर. गुप्ता जैसे समाजसेवियों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना ही इस सम्मान का उद्देश्य है। उनके समर्पण और सेवाभाव ने यह सिद्ध कर दिया है कि सच्ची सेवा वही है जो बिना स्वार्थ समाज के कल्याण के लिए की जाए।

गायत्री परिवार भिवाड़ी और क्षेत्रवासी डॉ. गुप्ता को इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button