बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
तहसील सभागार टूडला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
तहसील सभागार टूडला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आज दिनांक 17/10/25 को श्री अंकित वर्मा उपजिलाधिकारी महोदय के दिशा निर्देशन में राखी शर्मा जी तहसीलदार महोदया,श्री प्रभात रंजन बीडीओ,सीएचसी अधीक्षक जी व श्री अर्जुन सिंह,ब्लाक प्रोग्रामर आफीसर,श्री गौरव सिंह बीआरसी कार्यालय ,सुनील टैगोर प्रभारी व्यापार लाइसेंस नगर पालिका परिषद टूडला,फिरोज बानो यूनिसेफ,आंगनवाडी सुपरवाइजर,श्री सत्यव्रत पूर्ति विभाग व कृषि विभाग एव अन्य विभागो से ब्लाक स्तर अधिकारी/ कर्मचारियों आदि की उपस्थिति में किया गया। जिसमें निम्नवत महत्वपूर्ण बिंदुओ पर विचार विमर्श किया गया। 1-आशाओ व आंगनवाडी कार्यकत्रियों को नियमित
अपने कार्यक्षेत्र के ऐसे चिन्हित परिवारो के पास जाकर टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित करना। 2- महिलाओ के स्वास्थ्य चैक अप हेतु हर सेंटर पर टेबिल की व्यवस्था। 3- ऐंटी लार्वा छिड़काव फॉगिंग आदि कार्य सम्पादित कराना। 4- गांवो में भी साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान इंगित करना। 5- ग्रामो के सर्वांगीण विकास व ग्राम स्वस्थता हेतु ऐसे मदों का धन जो हर बार लैब्स हो जाता है ग्राम प्रधान व सचिव आदि के सामंजस्य से उस स्वास्थ्य उपकरण क्रय व अन्य जन हित कार्य करना आदि विषयक पर फोकस रहा।




Subscribe to my channel


