अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पुलिस थाना नयाशहर की प्रभावी कार्यवाही — एक स्थाई वारंटी गिरफ्तार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 16 अक्टूबर 2025 |
अपराधियों, फरार वारंटियों व भगोड़ों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना नयाशहर ने एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और टीम वर्क का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है।
महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज श्री हेमन्त शर्मा (IPS), जिला पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सिंह सागर (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री सौरभ तिवाड़ी (RPS) तथा पुलिस उप अधीक्षक, वृत नगर बीकानेर श्री श्रवणदास संत (RPS) के निर्देशन में यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान के तहत थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थाई गिरफ़्तारी वारंट में वांछित आरोपी अशोक कुमार पुत्र श्री बीरबल कुम्हार, निवासी चानण जी गेदर, मकान संख्या F, रेल क्वार्टर, रेलवे वर्कशॉप के आगे, बीकानेर को गिरफ्तार किया गया।
इस प्रभावी कार्रवाई में पुलिस टीम में शामिल रहे —
1. सुश्री कविता पुनिया, पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी, थाना नयाशहर
2. श्री महावीर, कानि 1395, थाना नयाशहर
3. श्री कपिल, कानि 1254, थाना नयाशहर
4. श्री हेमराज, कानि 1021, थाना नयाशहर
पुलिस प्रशासन द्वारा बताया गया कि फरार स्थाई वारंटियों, उद्घोषित अपराधियों व भगोड़ों की धरपकड़ हेतु अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Subscribe to my channel


