अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

किशनगढ़ बास विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत व जीएसटी बचत योजना कार्यशाला का आयोजन

 

 

जयबीर सिंह किशनगढ़ बास (अलवर)।

आज आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी बचत योजना के अंतर्गत किशनगढ़ बास विधानसभा में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान रामहेत सिंह यादव ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जीएसटी में की गई कटौती और उससे होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य व्यापारियों और आम जनता को कर राहत देकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ाना है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महा सिंह चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा की गई जीएसटी कटौती के लाभ जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जाकर जागरूकता फैलानी चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का कार्य करें।

कार्यक्रम में अनूप यादव ने सभी उपस्थित जनों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई।

कार्यशाला के पश्चात पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने महंत अशोक कौशिक के नए भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महंत अशोक कौशिक द्वारा सभी को दाल, बाटी, चूरमा का प्रसाद वितरित किया गया।

अंत में *मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा* ने सभी आगंतुकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button