अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

साइबर ठग पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी से बड़ी खबर—

साइबर ठग पर पुलिस का शिकंजा

चौपानकी थाना पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई, साइबर ठग शौकत अली गिरफ्तार! बोलेरो से तीन मोबाइल बरामद, जिनमें ठगी के चौंकाने वाले सबूत मिले।

भिवाड़ी।

शुक्रवार शाम चौपानकी थाना पुलिस ने मुखबिर की पक्की सूचना पर साइबर ठगी के एक शातिर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी की पहचान शौकत अली (27) पुत्र इसराइल, निवासी मूंदपुर मेव, खैरथल-तिजारा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बीकेटी कंपनी के पीछे खड़ी बोलेरो (RJ02UB2890) से गिरफ्तार किया, जहां वह बैठे-बैठे मोबाइल के जरिए ऑनलाइन ठगी की साजिश रच रहा था।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी फेसबुक और व्हाट्सएप पर “पुराने सिक्के और नोट खरीदने” का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था। वह खुद को आर्मी जवान “नितिन कुमार सिंह” बताकर भरोसा जीतता था। इस फर्जी पहचान के दम पर देशभर के भोले-भाले लोगों से पैसों की ठगी की जा रही थी।

पुलिस ने बोलेरो से तीन एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं जिनमें फर्जी आर्मी आईडी, पैन और आधार कार्ड, फोनपे ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड, ठगी के चैट स्क्रीनशॉट और सैकड़ों मोबाइल नंबरों की लिस्ट मिली। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले कई महीनों से ठगी के इस धंधे में सक्रिय था और देश के कई राज्यों के पीड़ित उससे ठगे जा चुके हैं।

थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। बरामद मोबाइलों की तकनीकी जांच के लिए साइबर टीम को भेजा गया है ताकि नेटवर्क में जुड़े अन्य साथियों की भी पहचान की जा सके।

भिवाड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर बोलेरो वाहन और मोबाइल जब्त कर लिए हैं। पुलिस अब आरोपी के ठगी गैंग के नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है।

 भिवाड़ी पुलिस की यह कार्रवाई बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिसने साइबर अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button