अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

भाजपा कार्यालय कोटकासिम में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

 

जयबीर सिंह कोटकासिम (अलवर)

 

कोटकासिम। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कोटकासिम पर आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके जीवन मूल्यों और सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के “स्वदेशी अपनाओ” के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने स्वतंत्रता संग्राम के समय थे। वहीं शास्त्री जी के “जय जवान जय किसान” के नारे को बुलंद करते हुए सभी ने देश की उन्नति के लिए किसान और सैनिकों के सम्मान पर बल दिया।

 गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला, आध्यात्मिक गुरु एवं संस्थापक पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम,

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, आध्यात्मिक गुरु एवं संस्थापक पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम भास्कर भारद्वाज, मुनेश यादव, एमपीएस कप्तान चौधरी, प्रेम गुप्ता, धनाराम, माडु राम, जितेंद्र खैरा, विनोद कुमार, पवन कुमार, देवकीनंदन शर्मा, लीलू राम, जंगी प्रजापत, नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button