अत्यंत दुखद सूचना है कि शहर के सम्मानित समाजसेवी एवं जिंदल टेंट हाउस के स्वामी श्री दामोदर प्रसाद जिंदल जी का आकस्मिक निधन दिनांक 1 अक्टूबर 2025 को हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, स्व. दामोदर प्रसाद जिंदल जी की तीये की बैठक दिनांक 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को दोपहर 3 से 4 बजे तक आदर्श विद्या मंदिर, अंबाबाड़ी, जयपुर में आयोजित की जाएगी।
इस शोक सभा में परिजनों के साथ-साथ समाज के गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। शोकाकुल परिवार में सुरज्ञान मल जिंदल (भाई), बाबूलाल अग्रवाल, डॉ. रवि जिंदल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन दिल्ली), अशोक जिंदल, गिरीराज अग्रवाल (पुत्र) एवं समस्त जिंदल परिवार, निवाना वाले शामिल हैं।
परिवार से जुड़े प्रतिष्ठान – जयपुर पेपर्स, जिंदल टेंट हाउस, शुभम् जेम्स और विनायक एक्सपोर्ट भी इस दुखद क्षण में शोक संतप्त हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति दें।