देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री चौहान ने महिला एवं बाल विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर पोषाहार व्यवस्था को सुदृढ करने के दिये निर्देश

बच्चों और माताओं को समय पर और मानक गुणवत्ता का पोषाहार सुनिश्चित करें- श्री चौहान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 01 अक्टूबर। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री भुवनेश्वर सिंह चौहान ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री भुवनेश्वर सिंह चौहान ने आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों को वितरित किए जा रहे पोषाहार की गुणवत्ता और वितरण प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा कि बच्चों और माताओं को समय पर और मानक गुणवत्ता का पोषाहार मिले। उन्होंने पालनहार योजना के लाभार्थियों के सत्यापन कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित सत्यापन कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि पात्र लाभार्थियों को बिना किसी देरी के योजना का लाभ मिल सके। उन्होने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होने निर्देश दिये कि प्रत्येक आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर जिनका ई केवाईसी और फेस मेचिंग कार्य अपूर्ण है, अभियान चला पूर्ण करावें। उन्होने अधिकारियों को अपनी टीम को प्रोत्साहित कर शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिये।

इस दौरान महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक नितिन गहलोत एवं विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button