देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बांठिया ने दुर्गा अष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

    भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने जैन शिव भक्त मंडल के सदस्यों के साथ दुर्गा अष्टमी के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर देश मे अमन चैन व खुशहाली की कामना की।

    भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया में मंडल के सदस्यों के साथ जैसलमेर जिले में स्थित विश्व विख्यात बाबा रामदेव जी मंदिर रामदेवरा में बाबा रामदेव जी की समाधि पर पूजा अर्चना कर देश मे अमन चैन व खुशहाली की कामना की।मंदिर पुजारी ने पूजा अर्चना करवाई।मंदिर ट्रस्ट मंडल द्वारा बांठिया का माला पहनाकर स्वागत किया गया।उसके बाद ओसिया स्थित सच्चियाय माताजी मंदिर में होमाष्टमी के पर्व पर माताजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।उसके बाद जोधपुर मंडोर स्थित भैरूजी मंदिर में पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ लिया।इस दौरान अशोक कुमार चोपड़ा, कोषाध्यक्ष संजय सालेचा ,गौतम चंद सकलेचा, शांतिलाल लुकड, दिनेश कुमार, संजय कुमार सहित अन्य लोग साथ रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button