ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में पुलिस अधीक्षक ने व्यापार मंडल के साथ की बैठक, त्यौहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 30 सितम्बर 2025।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय भिवाड़ी में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत किरण की अध्यक्षता में व्यापार मंडल भिवाड़ी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सहित ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य वर्गों के प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे।

बैठक में आगामी त्यौहारों—दशहरा, धनतेरस और दीपावली—को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा सतर्कता उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से अपील की कि वे भी प्रशासन को सहयोग करें और सजगता के साथ अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर आवश्यक सतर्कता बरतें।

उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है, ऐसे में पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। वहीं, व्यापारियों से अपेक्षा की गई कि वे भी किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

बैठक में पुलिस-प्रशासन और व्यापारियों के बीच आपसी सहयोग से त्योहारों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button